Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला हाकी टीम ने मलेशिया को हराकर श्रृंखला जीती

कुआलालम्पुर
भारतीय महिला हाकी टीम ने मलेशिया को एक गोल से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 4 . 0 से जीत दर्ज कर ली । नवजोत कौर ने 35वें मिनट में भारत के लिये एकमात्र गोल दागा । भारत ने विरोधी सर्कल में लगातार हमले बोले लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदल सकी ।  भारतीय टीम के कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि हमें मौकों को गोल में बदलना होगा । मुझे खुशी है कि हमने उनके गोल पर हमले बोले और पेनल्टी कार्नर भी बनाये लेकिन गोल करना भी जरूरी है । भारत ने इस दौरे पर 3 . 0, 5 . 0 और 1 . 0 से जीत दर्ज करने के अलावा 4 . 4 से ड्रा खेला ।