Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम सिर्फ विराट पर निर्भर नहीं: रवि शास्त्री

नयी दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने विश्वकप जीतने के लिये कप्तान विराट कोहली पर अत्यंत निर्भरता से इंकार करते हुये कहा है कि पिछले पांच वर्षाें के प्रदर्शन से स्पष्ट है कि टीम किसी एक खिलाड़ी पर आश्रित नहीं रही है। शास्त्री ने कहा कि भारतीय टीम को आगे ले जाने के लिये अकेले विराट पर दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि आप पिछले पांच वर्षाें को देखें तो टीम इंडिया ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और हमेशा शीर्ष दो या तीन पायदान पर रही है। पिछले पांच वर्षाें में हमारी टीम नंबर एक टेस्ट टीम बनी और ट्वंटी 20 में शीर्ष तीन में रही। इस पायदान तक पहुंचने के लिये आप किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रह सकते हैं। भारतीय कोच ने कहा कि हमारी टीम का रिकार्ड निरंतर रहा है और आपको इस लय को बनाये रखने के लिये उसी तरह के खिलाड़ियों की जरूरत होती है। इसका श्रेय पूरी टीम को जाता है। भारतीय टीम 30 मई से आईसीसी विश्वकप में विराट की कप्तानी में उतरेगी जो टीम के स्टार बल्लेबाज़ भी हैं।

शास्त्री ने साथ ही विश्वकप में 15 सदस्यीय के बजाय 16 सदस्यीय टीम होने की भी वकालत की। उन्होंने टीम चयन को लेकर कहा कि मैं कभी भी चयन में हस्तक्षेप नहीं करता। यदि मेरी कोई सोच होती है तो हम कप्तान को बताते हैं। जब आपको 15 खिलाड़ी ही चुनने हैं तो किसी को बाहर तो करना पड़ेगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं तो 16 खिलाड़यिों का चयन करता। हमने यह काफी पहले आईसीसी से भी कहा था कि 15 के बजाय 16 सदस्यीय टीम होनी चाहिये।