Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब लसिथ मलिंगा के नाम दर्ज हुआ ये अनोखा रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

खेल डेस्क। श्रीलंका के तूफानी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने शुक्रवार को रात आईपीएल12 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी टीम मुम्बई इंडियंस को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मैच में 3.4 ओवर में 37 रन देकर चेन्नई के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

उन्होंने इस मुकाबले में चेन्नई के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो, मिचेल सैंटनर और हरभजन सिंह के विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन की बदौलतम वह आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने में सफल रहे। वह आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

उन्होंने इस मामले में भारत के उमेश यादव का रिकॉर्ड तोड़ा। तेज गेंदबाज उमेश यादव ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 29 विकेट हासिल किए थे। वहीं अब श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने 30 विकेट हासिल कर चुके हैं। मुम्बई इंडियंस के यॉर्कर स्पेशलिस्ट लसिथ मलिंगा के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वह अभी तक आईपीएल के 117 मैचों में 166 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस दौरान ने किसी एक पारी में एक बार पांच और छह बार चार विकेट हासिल किए हैं।

इस आईपीएल के 12वें संस्करण में लसिथ मलिंगा ने अभी तक 7 मैचों में 12 विकेट हासिल कर चुके हैं।मैच में मुम्बई ने चेन्नई को 46 रन से हराया। रोहित शर्मा की 67 रन की पारी की बदौलत मुम्बई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 155 रन बनाए। इसके जवाब में लसिथ मलिंगा (37 रन देकर चार विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के सामने चेन्नई सुपरकिंग्स निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर केवल 109 रन ही बना सकी।