Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप से पहले पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने बताई अपनी टीम की सबसे बड़ी कमजोरी

पाकिस्तान टीम के लिए वर्ल्डकप से पहले पॉवर हिटिंग एक बड़ी समस्या बन गयी है. टीम में कोई भी ऐसा बल्लेबाज इस समय मौजूद नहीं है, जो टीम के लिए पावरहिटर साबित हो सके और टीम को विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकाल कर ला सकें. ये बात किसी और ने नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने स्वीकार की है.

उन्होंने कहा कि इस समय टीम के लिए पावर हिटिंग समस्या के रुप में उभर कर सामने आया है.

पावर हिटिंग बनी पाक की समस्याः

क्रिकबज्ज के मुताबिक मिकी आर्थर ने कहा, कि

”यही वो क्षेत्र है जिसकी हमें चिंता है. हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि हमारे खिलाड़ी ऐसी परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ दें. यही वो कारण है कि हमने फहीम अशरफ को दो मैचों में खिलाया. उसने काफी मेहनत की थी. हम उसे बल्लेबाजी के लिए और समय देना चाहते थे. इस रोल के लिए हमने इमाद वसीम के साथ काफी मेहनत की थी.”

उन्होंने आगे कहा, कि

”हसन बड़े शॉट्स खेल सकता है. शादाब ने भी इस पर काफी काम किया है. शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज भी इस पर लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन यही वो क्षेत्र है जो चिंता का विषय है. इसके लिए हमें काफी कड़ी मेहनत करनी होगी.”

 

आसिफ अली को पिछले साल पाकिस्तान ने पॉवर हिटिंग की समस्या को दूर करने के लिए टीम में शामिल किया था. मगर वह टीम के लिए कुछ खास प्रर्दशन करके नहीं दिखा पाए. जिससे टीम की समस्या जस की तस बनी हुई है.

इसको लेकर आर्थर ने कहा

”एक दिवसीय क्रिकेट में आपको एक बड़ी पारी बनानी पड़ती है. हम आसिफ को निखार रहे हैं. उसके पास क्षमता है कि वह हमारे लिए नंबर 6 का बल्लेबाज बन सकता है.”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.

The post विश्वकप से पहले पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने बताई अपनी टीम की सबसे बड़ी कमजोरी appeared first on Sportzwiki.