मुंबई
हार्दिक पंड्या अभी आईपीएल में बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं और उनके कोच जितेंद्र सिंह को लगता है कि भारतीय आलराउंडर अब परिपक्व हो चुका है। हार्दिक ने पीठ की चोट और एक टीवी कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण विवाद में फंसने के बाद अब विश्व कप से पहले शानदार फार्म दिखायी है। जितेंद्र ने कहा कि अगर कम शब्दों में कहें तो मैं यही कहूंगा कि वह अब परिपक्व बन चुका है। उन्होंने कहा कि आपको यकीन नहीं होगा कि जिस दिन वह आस्ट्रेलिया से वापस आया था, मैंने रात में उससे बात की और उससे कहा कि हमें कल या फिर उसके अगले दिन से अभ्यास शुरू करना है। कोई नहीं जानता था लेकिन हमने धीरे धीरे कई चीजों की एक साथ तैयारियां की थी।