Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी प्रेरणास्रोत है: इमरान ताहिर

कोलकाता
कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के पिछले मैच में अंपायर से बहस करने के मामले में भले ही आलोचना झेल रहे हो लेकिन टीम में उनके साथी खिलाड़ी इमरान ताहिर ने पूर्व भारतीय कप्तान को ‘ प्रेरणास्रोत’ बताया। धोनी राजस्थान रायल्स के खिलाफ गुरूवार की रात अंपायर उल्हास गांधे के फैसले को चुनौती देने डगआउट से निकलकर मैदान पर आ गए। इस घटना के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान आलोचना की। धोनी पर हांलाकि मैच का प्रतिबंध नहीं लगा, उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगा कर छोड़ दिया गया। धोनी वैश्विक क्रिकेट अकादमी की कोलकाता में शुरुआत के मौके पर ताहिर ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया देने से बचते हुए कहा कि वह हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत है, एक शानदार कप्तान और मनुष्य। वह हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मैं इसीलिए इस अकादमी से जुड़ रहा हूं।