Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व की नम्बर वन टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज हो गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

खेल डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की गिनती दुनिया के दिग्गज खिलाडिय़ों में होती है। उन्होंने अपने बल्ले के दम पर विश्व में विशेष पहचान बनाई है। अगर कप्तानी की बात की जाए तो अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नेतृत्व में भारतीय टीम नम्बर वन टेस्ट टीम बनी हुई है। हाल ही में टीम इंडिया ने लगातार तीसरे साल आईसीसी टेस्ट गदा हासिल किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग की बात की जाए तो विराट कोहली इसमें एक कप्तान और खिलाड़ी के रूप में असफल ही रहे हैं। हालांकि वह इस टूर्नामेंट में अपने बल्ले से विशेष छाप छोडऩे में सफल रहे हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

जब कप्तानी की बात की जाए तो इसमें अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को निराशा ही मिली है। इस सत्र में आरसीबी को लगातार पांच हार का सामना करना पड़ा है। वहीं आईपीएल के 11 संस्करणों के खत्म होने के बाद भी आरसीबी अभी एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। अब तो विराट कोहली के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। वह इस टूर्नामेंट में बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा मैच हारने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने रॉबिन उथप्पा का रिकॉर्ड तोड़ा है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को केकेआर के खिलाफ मिली हार आईपीएल में विराट कोहली की बतौर खिलाड़ी 86वीं हार थी। कोहली ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 168 मैच खेले हैं। वही रॉबिन उथप्पा के नाम आईपीएल में बतौर खिलाड़ी 85 हार का रिकॉर्ड दर्ज है। इस अनोखी सूची में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित के नाम आईपीएल में 81 हार का रिकॉर्ड दर्ज है।