Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शोएब अख्तर के अनुसार विराट कोहली बेहतरीन बल्लेबाज लेकिन यह खिलाड़ी सबसे बेहतर

विश्व क्रिकेट में इस समय कई बेहतरीन बल्लेबाज हैं। इसमें विराट कोहली, स्टीवन स्मिथ, जो रूट, केन विलियमसन प्रमुख माने जाते हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी इस सूची में आते हैं। दुनिया भर के दिग्गजों में यह डिबेट चलती रहती है कि इसमें कौन सा बल्लेबाज बेहतर है। इसपर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपनी राय दी है।

फैन ने पूछा सवाल

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ट्विटर पर फैन्स के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने लोगों के सवाल पूछे के लिए कहाँ था। इसी क्रम में एक फैन ने शोएब अख्तर से वॉर्नर, विराट, विलियमसन, रूट और स्मिथ में किसी एक को चुनने को कहा।

फैन ने पूछा

“किसी एक को चुनिए, कोहली, रूट, स्मिथ, केन विलियमसन, वार्नर”

 

शोएब अख्तर ने इनका नाम लिया

इसके जवाब में दिग्गज तेज गेंदबाज ने भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम लिया। विराट ने दुनिया के लगभग सभी देशों में रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की है। इससे पहले कई और दिग्गज भी विराट कोहली को बेहतर बता चुके हैं।

कुछ समय पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने भी एक इंटरव्यू में विराट कोहली को वर्तमान समय में दुनिया सबसे सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना था। सब शोएब अख्तर ने भी विराट का नाम लिया है।

इनसे बेहतर नहीं विराट

इसके साथ एक अन्य फैन ने शोएब अख्तर से विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर में किसी एक को चुनने को कहा। यहाँ इस दिग्गज गेंदबाज ने विराट कोहली को नजरअंदाज करते हुए सचिन तेंदुलकर का नाम लिया।

सचिन और शोएब की प्रतिस्पर्धा विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा में गिनी जाती थी। इसके बावजूद दोनों खिलाड़ी मैदान के बाहर एक- दूसरे की काफी इज्जत करते हैं।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post शोएब अख्तर के अनुसार विराट कोहली बेहतरीन बल्लेबाज लेकिन यह खिलाड़ी सबसे बेहतर appeared first on Sportzwiki.