Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जिदान की रीयाल मैड्रिड को मिली वेलेंसिया के हाथों हार

मैड्रिड
जिनेदिन जिदान का गेरेथ बेल को बाहर रखने का फैसला सही साबित नहीं हुआ और वेलेंसिया ने इसका फायदा उठाकर ला लिगा फुटबाल टूर्नामेंट में बुधवार को रीयाल मैड्रिड को 2-1 से पराजित किया। यह जिदान के फिर से कोच बनने के बाद रीयाल की पहली हार है।  पिछली बार दस महीने पहले लिवरपूल के खिलाफ चैंपियन्स लीग फाइनल में जिदान ने बेल को बाहर रखा था। उस समय वेल्स के इस फुटबालर ने स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरकर शानदार प्रदर्शन किया लेकिन इस मैच में इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो पायी। इसके बजाय वेलेंसिया ने आसान जीत दर्ज की। उसकी तरफ से गोचालो गुइडेस और इजेकील गेरे ने दोनों हाफ में एक एक गोल किया जिससे मार्सेलिनो की टीम ला लिगा में शीर्ष चार में जगह बनाने के करीब पहुंच गयी है। रीयाल की तरफ से एकमात्र गोल करीम बेंजेमा ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में किया।