Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मलिंगा नहीं, ये क्रिकेटर होगा विश्व कप में श्रीलंका टीम का कप्तान, चार साल से नहीं खेला है एकदिवसीय मैच

खेल डेस्क। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने हैरानीभरा फैसला लेते हुए इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए उस खिलाड़ी को अपनी टीम का कप्तान बनाया है, जिसने पिछले चार साल तक एक भी वनडे मैच नहीं खेला है।

जी हां, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए दिमुथ करुणारत्ने को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। दिमुथ करुणारत्ने ने श्रीलंका की ओर से आखिरी वनडे साल 2015 के विश्व कप में ही खेला था।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से कप्तानी छीनते हुए दिमुथ करुणारत्ने को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया है। दिमुथ करुणारत्ने श्रीलंका की ओर से फरवरी 2019 में आखिरी टेस्ट खेला था।

दिमुथ करुणारत्ने अब तक श्रीलंकाई टीम की ओर से केवल 17 वनडे मैच ही खेल सके हैं। इसमें उन्होंने केवल 190 रन बनाए हैं। इस प्रकार के प्रदर्शन के बावजूद उन्हें विश्व कप में श्रीलंका टीम की कप्तानी सौंपना किसी आश्चर्यजनक फैसले से कम नहीं है।

गौरतलब है कि श्रीलंकाई टीम इस समय वनडे क्रिकेट के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। वहीं टीम के कई खिलाड़ी भी विवादों में घिरे हुए हैं। वहीं विश्व कप के लिए कप्तान चुने गए दिमुथ करुणारत्ने भी शराब पीकर एक कार को टक्कर मारने को लेकर गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

वहीं लसिथ मलिंगा की बात की जाए तो उन्होंने 218 वनडे में 322 विकेट लिए हैं।लसिथ मलिंगा ने विश्व में खेलने को वरीयता देते हुए ही इंडियंन प्रीमियर लीग के कुछ मैचों में हिस्सा नहीं लिया था। वह अभी आईपीएल-12 में मुम्बई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं।