Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रसेल पावर से राजस्थान को ध्वस्त करने उतरेगी केकेआर

जयपुर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ आंद्रे रसेल की धमाकेदार पारी से मिली जबरदस्त जीत से उत्साहित कोलकाता नाइटराइडर्स रविवार को विपक्षी टीम राजस्थान रायल्स का मुकाबला उसके घरेलू मैदान पर करेगी जहां एक बार फिर दर्शकों को इसी रोमांच की अपेक्षा होगी जबकि मेजबान टीम पर अपनी मुश्किल से हासिल हुयी लय को कायम रखने की चुनौती होगी। दिलचस्प है कि राजस्थान और केकेआर अपने अपने पिछले मैचों में आरसीबी को हरा चुकी हैं। कोलकाता ने बेंगलुरू को मैच में पांच विकेट से पराजित किया था, लेकिन खास यह रहा कि इस मैच में टीम ने 206 रनों के बड़े स्कोर का भी पांच गेंदें शेष रहते ही बचाव कर लिया। इस मैच में कैरेबियाई खिलाड़ी आंद्रे रसेल टीम के स्टार रहे थे जिन्होंने 13 गेंदों में सात छक्के और एक चौका लगाकर नाबाद 48 रन की पारी से पूरा मैच बदल कर रख दिया। वहीं राजस्थान भी पिछले मैच में आरसीबी को सात विकेट से हरा चुकी है। ‘पिंक ब्रिगेड’ ने संतुलित बल्लेबाजी और गेंदबाजी से यह मैच अपनी गुलाबी नगरी जयपुर में यह मैच जीता था जो आईपीएल के चार मैचों में उसकी पहली जीत भी थी। राजस्थान शुरूआती तीन मैच हार चुकी है और सातवें नंबर पर है, ऐसे में उसकी कोशिश दूसरे नंबर की केकेआर की कड़ी चुनौती तोड़ते हुये अपनी लय बरकरार रखना होगा।