किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए आज के मुकाबले में पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. पंजाब की इस शानदार जीत के हीरो रहे के एल राहुल ने 53 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद 71 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. पंजाब को पारी के चौथे ओवर में पहला झटका लगा और एक बार फिर क्रिस गेल लंबी पारी खेलने में विफल साबित हुए.
क्रिस गेल जब आउट हुए तो टीम का स्कोर 18 रन था. इसके बाद मयंक अग्रवाल और के एल राहुल ने मैच को संभाला. लेकिन मयंक के आउट होने के बाद दो विकेट जल्दी गिर गए. लेकिन के एल राहुल ने मैच को आखिरी तक ले गए और शानदार जीत दर्ज कर पंजाब को पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंचाया.
जीत के बाद क्या बोले के एल राहुल

के एल राहुल ने पिछले मैच में शानदार पारी खेली थी. लेकिन वो टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए थे. लेकिन इस खिलाड़ी ने आज अपने शानदार प्रदर्शन से खुद को साबित किया.
उन्होंने कहा,
“जिस तरह से मैं खेल के पहले शुरुआती मैच में खेलना चाहता था वैसा शुरू नहीं कर पाया था. बस अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाते हुए और जीत की खुशी को खत्म करते किया अपनी पूरी टीम के साथ”
मयंक अग्रवाल के लिए कही ये बड़ी बात

मयंक अग्रवाल ने भी आज शानदार पारी खेली. उन्होंने भी एक बेहतरीन अर्धशतक बनाया.
उन्होंने आगे कहा,
“एक लंबे समय के लिए क्रिस गेल के साथ खेल रहे हैं और वास्तव में मयंक के साथ बल्लेबाजी का आनंद लेता हैं. बल्लेबाजी ग्रुप ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. जिस तरह से मयंक मैदान पर आने के बाद खेलते हैं वो शानदार है. उन्होंने मुंबई के खिलाफ भी शानदार शॉट मार रहे थे. जिस वजह से मुझे थोड़ा समय मिलता है”
सैम करन के लिए के एल राहुल ने कही ये बात

“उसे सीमाओं की तलाश करनी थी, मैंने उसे बताया कि शायद छक्का मारना मुश्किल है. मैंने उससे कहा कि वह आराम से खेले”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post मैन ऑफ द मैच के एल राहुल ने दिखाया बड़ा दिल, खुद को नहीं इस खिलाड़ी को बताया जीत का हीरो appeared first on Sportzwiki.