Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

द्रविड को एनसीए मुख्य कोच पद के लिये आवेदन भरने की जरूरत होगी

नयी दिल्ली
बीसीसीआई ने शनिवार को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के मुख्य कोच के पद के लिये नये आवेदन आमंत्रित करने का फैसला किया जिससे भारत के जूनियर कोच राहुल द्रविड को आवेदन भरने की जरूरत होगी। बीसीसीआई नये बनाये गये मुख्य कोच के पद के लिये आवेदन आंमत्रित कर रहा है और द्रविड इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं जो भारत ए और अंडर-19 टीम को कोचिंग दे रहे हैं। प्रशासकों की समिति की यहां हुई बैठक के बाद बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि इसमें भी पारदर्शी आवेदन प्रक्रिया अपनायी जायेगी जैसा कि अब बीसीसीआई के हर पद के लिये होता है। द्रविड इस भूमिका के लिये निश्चित रूप से पहली पसंद होंगे क्योंकि वह पहले ही जूनियर राष्ट्रीय टीमों के कोच हैं।