Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट क्रिकेट के नियमो में हुआ बड़ा बदलाव, अब एक गेंद पर आउट हो सकेंगे दो खिलाड़ी: आईसीसी

क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप  टेस्ट क्रिकेट के नियमों में आईसीसी ने कई अहम बदलाव करने का घोषणा किया है.आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बताया कि डे नाइट टेस्ट मैच में डबल रन मिलेंगे, यानी चौका मारने पर 8 रन और छक्का मारने पर 12 रन दिए जाएंगे.

टेस्ट क्रिकेट को आकर्षक बनाने के लिए काफी समय से ये मांग चल रही थी. नए बदलाव में टॉस से लेकर नो बाल और व्हाइट बॉल, चौके और छक्के के साथ आउट होने के तरीको में भी बदलाव होंगे. ये नए नियम आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप से लागू होंगे.

आईसीसी ने ट्वीट कर बताया, यहाँ देंखे ट्वीट

अगर तापमान 35 डिग्री से अधिक होता है, तो खिलाड़ियों को शॉर्ट पहनने की अनुमति होगी. यहीं नहीं कमेंटेटर्स फिल्डर्स के घेरे के पीछे खड़े होकर मैच के बारे में बता सकेंगे. इसके अलावा एक गेंद पर दो खिलाड़ी आउट हो सकते हैं. इसके साथ ही अब एक गेंद पर दो खिलाड़ी आउट हो सकेंगे. इसके तहत अगर एक  खिलाड़ी कैंच आउट हो जाता है, तो दूसरे खिलाड़ी को रन आउट किया जा सकता है.

इसके अलावा   व्हाइट एंड नो बॉल की जगह दो नए शब्द फॉल्ट्स एंड एसेज का इस्तेमाल किया जाएगा

डे नाईट टेस्ट मैच में डबल रन मिलेंगे. चौका मरने पर 8 और छक्का मारने पर 12 रन मिलेंगे.

टेस्ट मैच में  ट्वीटर पर  पोल के द्वारा तय होगा की कौन सी टीम गेंदबाजी करेगी और कौन सी बल्लेबाजी, मैच के दौरान टॉस नहीं होगा. टेस्ट खिलाड़ियों के किट पर उनके नंबर के साथ ही इन्स्टाग्राम हैंडल भी होगा.

आईसीसी के इन नए नियमों को जानकर सभी परेशान हैं और शायद आप हैरान परेशान होंगे. तो चलिए आपकी परेशानी हम हल कर देते हैं. दरअसल ये नए नियम कोई हकीकत नहीं बल्कि अफसाना है. आईसीसी के इन ट्वीट्स का मकसद आखिर अप्रैल फूल पर लोगों को अप्रैल फूल बनाया है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post टेस्ट क्रिकेट के नियमो में हुआ बड़ा बदलाव, अब एक गेंद पर आउट हो सकेंगे दो खिलाड़ी: आईसीसी appeared first on Sportzwiki.