Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांच साल पहले इस महिला खिलाड़ी से मिलने के लिए काफी उत्सुक हुआ करते थे विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. जाहिर सी बात है इस खिलाड़ी के पूरी दुनिया में प्रशंसक हैं. लेकिन पांच साल पहले भारतीय कप्तान इंग्लैंड की महिला टीम की स्टार सारा टेलर से मिलना चाहते थे. विराट से इस समय मिलने के लिए बड़े से बड़ा खिलाड़ी बेकरार रहता है.

लेकिन आज से पांच  साल पहले विराट कोहली सारा टेलर से मिलने के लिए बेकरार थे. इसका खुलासा खुद सारा टेलर की दोस्त ने किया है. आइए बताते हैं इस महिला खिलाड़ी ने ट्वीट क्या कहा,

सारा टेलर की दोस्त और इंग्लिश मीडियम-पेसर ने किया ये ट्वीट 

सारा टेलर की दोस्त और इंग्लिश मीडियम-पेसर क्रॉस के एक ट्वीट में उसने लिखा, “5 साल पहले विराट कोहली आपसे मिलना चाहते थे सारा टेलर”

विराट कोहली की शादी से पहले भी ये ट्वीट कर चुकी हैं सारा 

अनुष्‍का शर्मा  से शादी से पहले इंग्लैंड की महिला टीम की प्लेयर डेनियल व्याट ने सोशल मीडिया के जरिये विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था. विराट के विवाह बंधन में बंधते ही डेनियल की साथी खिलाड़ी रही सारा टेलर ने  इस मामले में उनकी चुटकी ली थी.

डेनियल की हल्‍की-फुल्‍की खिंचाई करते हुए इंग्‍लैंड टीम की खिलाड़ी सारा टेलर ने कहा था कि आपने इस मामले में थोड़ी जल्‍दी करनी थी. ये ट्वीट काफी वायरल हुआ था.

आईपीएल में लगातार 6 मैच हार चुके हैं विराट कोहली 

विराट कोहली इस समय आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तरफ से कप्तानी कर रहे हैं. इनका रिकॉर्ड काफी खराब रहा है. इस सीजन इनकी कप्तानी में टीम ने 6 मैच खेले हैं. और टीम एक भी मैच में जीत नहीं पाया है.

वहीँ सारा टेलर ने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए नौ टेस्ट, 121 वन-डे इंटरनेशनल  और 89 टी -20 अंतर्राष्ट्रीय में भाग लिया है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post पांच साल पहले इस महिला खिलाड़ी से मिलने के लिए काफी उत्सुक हुआ करते थे विराट कोहली appeared first on Sportzwiki.