इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड में खेले जाने वाले आगामी विश्व कप के लिए सभी टीमें अब धीरे धीरे 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करती नजर आ रही है। इस बीच अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी 12वें विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। विश्व कप के लिए बांग्लादेश की कमान मशरफे मुर्तजा को सौंपी गई है।
वहीं, न्यूजीलैंड दौरे पर चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन को टीम में शामिल किया गया है और टीम का उप कप्तान बनाया गया है। विश्व कप के लिए घोषित की गई 15 सदस्यीय टीम में अबू जायद नए चेहरे के तौर पर शामिल किए गए है। बांग्लादेश के इस युवा खिलाड़ी ने टीम की ओर से टेस्ट और टी20 मैच खेले है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप के लिए उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिन्होंने वनडे में शानदार प्रदर्शन किया है।
इसी के साथ आपको बता दें कि 30 मई से शुरू होने जा रहे इंग्लैंड वेल्स में क्रिकेट के महाकुंभ के लिए पहली न्यूजीलैंड की टीम, उसके बाद कंगारू टीम ने, कल भारतीय टीम ने अपने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम विश्व कप के महाकुंभ का आगाज 2 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगी।
...तो इस कारण इन भारतीय खिलाड़ियों का 12वां विश्व कप होगा अंतिम!
विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, महमुदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (उप-कप्तान), मेहदी हसन, मोहम्मद मिथुन, रूबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसादेक हुसैन, अबु जायेद, सौम्य सरकार, लिट्टन दास, शब्बीर रहमान।
Herald