दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभी तक ये आईपीएल अच्छा गया हैं. दिल्ली की टीम ने इस अभी तक इस आईपीएल में 7 मैच खेलें हैं. जिनमें से 4 मैच में जीत दर्ज की हैं. दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद से उनके ही मैदान पर खेल रहीं है, लेकिन इस मैच से पहले दिल्ली की टीम को एक बड़ा झटका लगा हैं.
उतार चढ़ाव भरा रहा है दिल्ली कैपिटल्स का सफर

इस आईपीएल के सीजन में अभी तक दिल्ली की टीम का सफर में निरंतरता नहीं रहीं है. दिल्ली की टीम ने अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस को हरा कर जीता था, उसके बाद वो अपनी लय बरकरार नहीं रख सके और कुछ मैच में छोटे अंतर से हार गयी.
अब दिल्ली की टीम ने अच्छी वापसी की है और लगातार 2 जीत दर्ज की है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अब एक बड़ा झटका लग गया है, क्योंकी टीम के खिलाड़ी कॉलिन इंग्राम अपने कुछ निजी कारणों से अपने देश लौट गये हैं.
अच्छा रहा हैं कॉलिन का आईपीएल करियर

कॉलिन इंग्राम को इस बार आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीदा था. इस आईपीएल में अभी तक कॉलिन इंग्राम ने 7 मैच खेलकर 138 रन बनाया हैं. आज दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उनकी जगह कॉलिन मुनरो को टीम में जगह दी हैं.
कॉलिन इंग्राम वापस देश जाने की खबर खुद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के समय में बताया. अय्यर ने कहा कि कॉलिन अपने देश वापस अपने बच्चे को देखने गये हैं.
दिल्ली ने टीम आज टॉस हारी और पहले कर रहीं बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेलें जा रहर इस मैच में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 4 विकेट गँवा कर 126 रन बनाये हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा बड़ा झटका ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर appeared first on Sportzwiki.