Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक बार फिर भारतीय टीम से खेलने के सवाल पर हरभजन सिंह ने दिया ये हैरान करने वाला बयान

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीजन भज्जी को सिर्फ 3 मैच खेलने का मौका मिला है और दो में उन्होंने मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम के स्पिनरों की मददगार पिच पर उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है। भज्जी काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चले रहे हैं।

भारत के लिए खेलना चाहते हैं

2016 में भारत के लिए अंतिम मैच खेलने वाले हरभजन सिंह एक बार फिर भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद यह बयान दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिय्ये इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भारतीय टीम में एक खेलना चाहते हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा

“बिलकुल, अगर वे मुझे बुलाते हैं, तो मैं हमेशा तैयार हूं।”

मुश्किल है राह

विश्व कप 2011 के विजेता टीम के सदस्य हरभजन सिंह के लिए एक बार फिर भारतीय टीम में जगह बनाना आसान नहीं है। टीम के लिए कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं रविन्द्र जडेजा जैसे गेंदबाज को लगातार बेंच पर बैठना पड़ रह है। वहीं टीम ने हालिया समय में क्रुनाल पांड्या और मयंक मारकंडे जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। ऐसे में भज्जी की राह काफी मुश्किल होने वाली है।

सीएसके और एमआई में बताया अंतर

हरभजन सिंह ने आईपीएल के पहले 10 सीजन मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। 11वें सीजन की नीलामी में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ लिया। दोनों टीमों में अंतर पर बोलते हैं भज्जी ने कहा

“मेरे मन में मुंबई इंडियंस के लिए बहुत सम्मान है और वे इस साल भी शानदार हैं, लेकिन जीत का दबाव वहां ज्यादा है। सीएसके में, यह अधिक ठंडा है और आपको जीतने की उम्मीद है, लेकिन यह यहां जीने और मरने की बात नहीं है।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post एक बार फिर भारतीय टीम से खेलने के सवाल पर हरभजन सिंह ने दिया ये हैरान करने वाला बयान appeared first on Sportzwiki.