आज आईपीएल का सबसे बेहतरीन मुकाबला खेला गया. दो बड़ी टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ये मुकाबला हुआ. मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त देते हुए 37 रन से जीत दर्ज कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 170 रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स को 171 रनों का टारगेट दिया.
जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 133 रन ही बना पाई. चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही. उनके उपरी क्रम के बल्लेबाज कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला भी आज पूरी तरह से खामोश रहा. केदार जाधव ने हालांकि शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल का अपना चौथा अर्धशतक बनाया.
मैच के बाद क्या बोले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा
1⃣0⃣0⃣ IPL WINS!
There before everyone else! #HistoryMakers#OneFamily #CricketMeriJaan #MumbaiIndians #MIvCSK pic.twitter.com/nAGjc2euBG
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 3, 2019
इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने क्या कहा आइए हम आपको बताते हैं.
उन्होंने कहा,
“मुझे लगता है कि आईपीएल में हम जो भी मैच खेलते हैं वह महत्वपूर्ण है. शुरुआत में दो गेम हारने के बाद, अचानक हर मैच महत्वपूर्ण हो जाता है. हम सीजन के अंत में कई गेम जीतने के लिए मेहनत नहीं करना चाहते चाहते हैं, यह वास्तव में मुश्किल है. हम सिर्फ वो क्रिकेट खेलना चाहते थे,जिसके लिए मुंबई इंडियंस को जाना जाता है”

“हमने बस अपने आप को मैच के माध्यम से खेलते गए. और वे अच्छे संकेत हैं, मैंने सोचा था कि 170 यहाँ एक अच्छा टोटल था क्योंकि आप कभी नहीं जानते पिच क्या करेगी. हम जानते थे कि पिच में कुछ है और अगर हम जल्दी विकेट गिरा सकते हैं तो चीजें काम कर सकती हैं”
हमने बल्ले के साथ शुरुआत अच्छी नहीं की लेकिन आखिरी में अच्छा किया
Catches win you matches, right @KieronPollard55?
The big man bagged awards for the Perfect Catch of the Match and the Dream11 GameChanger of the Match
#OneFamily #CricketMeriJaan #MumbaiIndians #MIvCSK pic.twitter.com/pFmWQdozt5
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 3, 2019
हार्दिक पांड्या ने आखिरी के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने गेंद के साथ भी बेहतरीन प्रदर्शन किया.
उन्होंने आगे कहा,
“ठीक ऐसा ही हुआ. हमने बल्ले से अच्छी शुरुआत नहीं की, लेकिन हमने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया. गेंद के साथ, हम बेहद क्लिनिकल थे. वानखेड़े में 170 के स्कोर का बचाव करने के लिए, आपको गेंद के साथ वास्तव में अच्छा होना चाहिए और हम क्षेत्ररक्षण के साथ भी बेहद कुशल हैं. यही कारण है कि मैं एक भी मैच बदलने वाली घटना को किसी एक खिलाड़ी के बारे में नहीं कह सकता. ये पूरी टीम की मेहनत थी जो रंग लाई”
इस खिलाड़ी की रोहित ने की जमकर तारीफ
Harrier Super Striker and FBB Stylish Player of the Match
@surya_14kumar's 43-ball 59 was decisive in our first home win of @IPL 2019.
#OneFamily #CricketMeriJaan #MumbaiIndians #MIvCSK pic.twitter.com/X1eGKa7Q2e— Mumbai Indians (@mipaltan) April 3, 2019
“जेसन नई गेंद के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत अच्छा रहा है और हम सभी जानते हैं कि वह क्या करने में सक्षम है. राहुल भी होनहार लग रहे थे, उन्होंने सिर्फ दो ओवर फेंके, लेकिन एक कारण यह भी था कि एमएस और केदार अच्छी तरह से स्पिन खेल रहे थे. तो, मैं तेज गेंदबाज के साथ चला गया”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post रोहित शर्मा ने हार्दिक, पोलार्ड, मलिंगा को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया जीत का पूरा श्रेय appeared first on Sportzwiki.



Harrier Super Striker and FBB Stylish Player of the Match