Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मांकडिंग विवाद में अश्विन के पक्ष में उतरे वीरेंद्र सहवाग, कहा सचिन ने नहीं रोका होता तो मै भी करता ये काम

किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान अश्विन ने नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े बल्लेबाज जोस बटलर को मांकडिंग नियम से आउट कर दिया था. जोस बटलर क्रीज से हल्का सा बाहर निकल गये थे. तभी अश्विन ने गेंद डालने से पहले ही नॉन स्ट्राइक एंड की गिल्लियां बिखेर दी और अंपायर से आउट की अपील भी की, यह फैसला तीसरे अंपायर के पास गया और तीसरे अंपायर ने इसे आउट करार दिया था.

सहवाग ने मांकडिंग पर रखी अपनी बात 

इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अश्विन द्वारा की गई मांकडिंग को सही बताया है. साथ ही उन्होंने कहा है, कि अगर सचिन नहीं रोकते, तो वह अश्विन के साथ मिलकर मांकडिंग पहले ही कर चुके होते.

उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच साल 2012 में खेला गया मैच याद किया. जहां लहिरू थिर्मिराने को अश्विन ने मांकडिंग किया था, लेकिन सचिन के कहने पर कप्तान सहवाग ने अपनी अपील वापस ले ली थी.

सचिन नहीं रोकते, तो हम मांकडिंग कर चुके होते 

क्रिकबज को दिये गये अपने एक इंटरव्यू में वीरेंद्र सहवाग ने कहा,कि

“2012 में जब श्रीलंका के खिलाफ अश्विन ने मांकडिंग की थी, तो मैंने अश्विन की पीठ थपथपाई थी, लेकिन उसी दौरान सचिन मेरे पास आये और उन्होंने कहा, कि शायद अभी-अभी नया नियम आया है, इसलिए हमें इसे आउट नहीं लेना चाहिए और अपनी अपील वापस लेनी चाहिए. 

इसके बाद हमने सचिन की बात मानी और अपनी अपील वापस ली थी, अगर हमें सचिन नहीं रोकते, तो शायद मैं अश्विन मांकडिंग कर चुके होते.”

अश्विन ने जो किया, वो नियमों के मुताबिक बिल्कुल सही 

Batsmen need to be careful: Ashwin

साथ ही वीरेंद्र सहवाग ने मांकडिंग के इस नियम को सही ठहराते हुए कहा,

“अगर आप 2008 से देखों, तो बल्लेबाजों के पास बहुत से एडवांटेज आ चुके हैं, लेकिन गेंदबाजों के पास बहुत ज्यादा एडवांटेज नहीं रहते हैं. 

टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कप्तान, टीम मैनेजर, मैच रैफरी और अंपायरों के बीच मीटिंग होती हैं. इस मीटिंग में बता दिया जाता है, कि मांकडिंग का नियम शामिल है. सभी कप्तान मांकडिंग के इस नियम के साथ खेलने के लिए हामी भरते हैं, इसलिए मुझे लगता है, कि जो अश्विन ने किया है, वो नियमों के मुताबिक किया हैं और मुझे नहीं लगता, कि इसमें कुछ गलत है.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post मांकडिंग विवाद में अश्विन के पक्ष में उतरे वीरेंद्र सहवाग, कहा सचिन ने नहीं रोका होता तो मै भी करता ये काम appeared first on Sportzwiki.