बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच एक जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिला, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने लोकेश राहुल के शतक और क्रिस गेल के तूफानी पारी के बदौलत 198 रन बनाए. अंतिम ओवर में पंजाब की टीम कुछ खास नहीं कर सी, नहीं तो पंजाब का स्कोर 220 रन के करीब पहुंचा होता.

199 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने गिरते-पड़ते ही सही किसी तरह मैच को जीतकर अपने कब्जे में 2 प्वाइंट कर लिए. इसके साथ ही वह अंकतालिका मेेें तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.
देखा जाए तो इस मैच में विंडीज के बल्लेबाजों की आतिशी पारी देखने को मिली, एक तरफ से गेल का बल्ला गरजा तो दूसरी तरफ पोलार्ड का बल्ला गरजा. पोलार्ड ने अपनी इस पारी में 10 गगनचुंबी छक्के मारे. 31 गेंदो में 83 रन की धुआंधार पारी खेली. इनकी इस पारी के बदौलत मुंबई ने मैच को जीतने में सहयोग प्रदान किया.

पोलार्ड की कुछ य़ूं की तारीफ पोलार्ड नेः
पोलार्ड जब बैटिंग कर रहे थे, तो उस समय ऐसा लग रहा था कि कुछस ही देर में मैच खत्म हो जाएगा, क्योंकि वह बहुत ही खतरनाक अंदाज में दिखाई दे रहे थे. पोलार्ड की इस पारी की सभी ने तारीफ की. इस बार मुंबई की टीम में शामिल हुए युवराज सिंह ने पोलार्ड की इस पारी की सरहाना करते हुए ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पोलार्ड ..पोलार्ड …पोलार्ड..बहुत हार्ड..बहुत हार्ड..बहुत हार्ड…
Pollard pollard pollard !!’! Boht hard boht hard boht hard !!!!!! @KieronPollard55
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) April 10, 2019
युवराज सिंह कल भी टीम में शामिल नहीं थे, जबकि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में युवराज सिंह को टीम में शामिल किया जा सकता है. लेकिन इसके बाद भीॉ वह टीम में शामिल नहीं किए गए.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.
The post पोलार्ड की विस्फोटक पारी के बाद बोले युवराज सिंह, मैच जीत के बाद कहा कुछ ऐसा appeared first on Sportzwiki.


