इंटरनेट डेस्क। विश्व कप के 12वें महाकुंभ का आयोजन इस बार इंग्लैंड वेल्स में खेला जाएगा। इंग्लैंड में खेले जाने वाले इस विश्वकप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कल 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। 12वें विश्वकप की कप्तानी विराट कोहली को सौंपी गई है। इसी बीच आपको बता दें कि इस विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों का चयन नहीं हो पाया। जिसके कारण उनको काफी निराशा हुई है। जिनमें से कुछ खिलाड़ी तो ऐसे है जो अब शायद ही अगला विश्व कप खेलें। विश्वकप टीम में न चुने जाने पर भारत के दो खिलाड़ियों को बहुत निराशा हुई है। तो आइए जानिए...
युवराज सिंह: सिक्सर किंग युवराज सिंह ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। युवराज सिंह ने भारत को 2011 और टी20 का विश्वकप जीताने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन 2019 के विश्वकप में टीम में चयन नहीं होने पर युवराज काफी निराश हुए है। इसी बीच आपको बता दें कि युवराज सिंह की उम्र अभी 35 के पार है और अब आने वाला विश्वकप 2023 में खेला जाएगा। ऐसे में युवराज सिंह शायद ही 13वां विश्वकप खेल पाएं।
सुरेश रैना: टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना ने कई मैचों में अपने गेंदबाजी और बल्लेबाजी से टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। सुरेश रैना 2015 का विश्वकप खेल चुके है। लेकिन इस बार टीम में न चुने जाने पर रैना को निराशा हाथ लगी है। सुरेश रैना इस समय आईपीएल के 12वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मैदान में अपने जलवे बिखेर रहे है। रैना की बढ़ती उम्र को देखकर अब लगता हैं कि वो शायद ही 13वां विश्व कप खेले।
Herald