जयपुर। पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स आज अपने घरेलू सवाई मानसिंह स्टेडियम पर तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबला करेगी। अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर राजस्थान चेन्नई के खिलाफ छह में से चार में जीत दर्ज करने में सफल रही है।
एक बार फिर से अजिंक्या रहाणे की कप्तानी वाली राजस्थान टीम चेन्नई पर अपनी बादशाहत साबित करने के लिए मैदान पर उतरेगी। वैसे अभी तक रॉयल्स का आईपीएल के 12वें संस्करण में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वह अभी तक पांच में से केवल एक में ही जीत हासिल कर सकी है। इस मैच के लिए राजस्थान रॉयल्स टीम में कई बदलाव किया जा सकता है।
उसके सामने सबसे बड़ी चिंता का कारण संजू सैमसन का चोटिल होना है। वहीं सत्र में शानदार शुरुआत करने वाले जोस बटलर भी पिछली दो पारियों में असफल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स लय हासिल करने में अब तक जूझ रही है। अब प्ले ऑफ की उम्मीद जीवंत रखने के लिए उन्हें अपने बचे हुए सभी मैचों में जीत हासिल करनी होगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शेन वॉटसन, केएम आसिफ, सैम बिलिंग्स, चैतन्य बिश्नोई, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, नारायण जगदीशन, स्कॉट कुगलिन, मोनू कुमार, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, मिशेल सैंटनर, कर्ण शर्मा, ध्रुव शोरे, मोहित शर्मा, शार्दुल ठाकुर, मुरली विजय और डेविड विली।
राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफरा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन और शुभम रंजाने।