Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व में चयन होने के बाद पत्नी हसीन जहां ने शमी ने बारे में बोल दी ऐसी बात कि अब दोनों के बीच...

खेल डेस्क। इंग्लैंड में इसी साल होने वाले आईसीसी विश्वकप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। भारतीय चयनकर्ताओं ने इस टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी जगह दी है।शमी का विश्व कप टीम में चयन होने पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने सभी को हैरान करते हुए अपने पति को गुडलक कहा है। हसीन जहां का अपने पति मोहम्मद शमी से पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है।

आईपीएल में ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने अमित मिश्रा

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन ने उस समय यह बात कही जब वह अचानक कोलकला से अमरोहा अपनी ससुराल सहसपुर पहुंची। हसीन जहां को अपने ससुराल देख गांव के लोग भी हैरान रह गए। यहां पर उन्होंने लोकसभा के दूसरे चरण के लिए मतदान किया। हसीन जहां काफी लम्बे समय बार अपने ससुराल आई।

इस तूफानी तेज गेंदबाज को पाकिस्तान की विश्व कप टीम में नहीं मिली जगह

यहां पर उन्होंने अपने पति के बारे पूछा, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसी दौरान हसीन जहां ने विश्व कप के लिए भारतीय टीम और मोहम्मद शमी को गुडलक कहा। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के लिए उनके पति मोहम्मद शमी भी शानदार प्रदर्शन करे।

विश्व कप से पहले रोहित शर्मा ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय क्रिकेटर

गौरतलब है कि पिछले साल हसीन जहां ने अपने पति पर कई प्रकार के आरोप लगाए थे। इसके बाद मामला अदालत में पहुंच गया। यह अब भी न्यायालय में विचाराधीन है। इस दौरान दोनों के रिश्ते बहुत ही खराब हो गए थे।