Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस दिग्गज खिलाड़ी का आईपीएल करियर हुआ खत्म, अब शायद ही कभी खेलता आए नजर

युवराज सिंह को आईपीएल 2019 की नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 1 करोड़ की कीमत में खरीद था. बता दे, कि आईपीएल 2019 की नीलामी के पहले राउंड में युवराज सिंह अनसोल्ड हो गये थे, लेकिन दूसरी बार की नीलामी में उन्हें मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइज 1 करोड़ में खरीद लिया था.

अपने नाम के मुताबिक नहीं कर पाये आईपीएल 2019 में प्रदर्शन 

बता दें, कि सभी क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी, कि युवराज सिंह इस सीजन शानदार प्रदर्शन करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ  हैं. उनका प्रदर्शन इस आईपीएल में उनके नाम के मुताबिक नहीं हुआ हैं.

उन्हें इस सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से अबतक 4 मैच खेलने का मौका मिला है, लेकिन इस दौरान वह 24.50 की औसत से मात्र 98 रन ही बना पाए हैं.

बता दे, कि आईपीएल 2018 में भी युवराज सिंह का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था. वह साल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा थे, लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने आईपीएल 2019 की नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था.

मुंबई इंडियंस पिछले तीन मैचों से नहीं दे रही मौका 

बता दें, कि मुंबई इंडियंस की टीम पिछले तीन मैचों से युवराज सिंह को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दे रही हैं. उनके फ्लॉप प्रदर्शन के बाद युवा बल्लेबाज ईशान किशन को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा रहा हैं.

आईपीएल करियर लगभग खत्म!

मुंबई इंडियंस की टीम अपना भरोसा युवराज सिंह पर नहीं जाता रही है. उनकी उम्र भी 37 साल से ज्यादा की हो गई हैं, इसलिए उनका आईपीएल करियर अब लगभग समाप्त हो चूका हैं. इस सीजन में उन्हें दूसरा मौका मिलना बहुत मुश्किल लग रहा हैं. अब शायद ही वह कभी कोई आईपीएल मैच खेले.

युवराज सिंह ने अपने खेले 132 आईपीएल मैचों में 24.77 की औसत व 129.71 के स्ट्राइक रेट से 2750 रन बनाये हुए हैं. उन्होंने आईपीएल में कुल 13 अर्धशतक लगाये हुए हैं. उनका आईपीएल में उच्चतम स्कोर 83 रन का रहा हैं. वह आईपीएल में कई टीमों से खेल चुके हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इस दिग्गज खिलाड़ी का आईपीएल करियर हुआ खत्म, अब शायद ही कभी खेलता आए नजर appeared first on Sportzwiki.