आईपीएल के 12 वें संस्करण के 23 वें मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच था, इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ी ही साधारण बल्लेबाजी का उदाहरण पेश किया, कोलकाता के बल्लेबाज आया राम, गया राम की स्थिति में बल्लेबाजी कर रहे थे.

कोलकाता की इतनी साधारण बल्लेबाजी कि हर कोई देखकर हैरान था, टीम के 50 रन भी नहीं बन थे, उसके पहले ही टीम के आधे से अधिक खिलाड़ी पवेलियन में वासप लौट गए थे. 47 रन के स्कोर पर टीम के 6 विकेट गिर चुके थे, आधी टीम पवेलियन पहुंच चुकी थी, लेकिन इस समय भी कोई खिलाड़ी क्रीज पर मौजूद था, तो वह था आंद्रे रसेल जो टीम के लिए पिछले काफी समय से तारणहार बने हुए है, उन्होंने बड़े ही संयम से बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया, इसके साथ ही अपना भी अर्धशतक पूरा किया.

109 रन का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही, इन्होंने मात्र 18 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया था, हालांकि इसके बाद टीम में थोड़ा सुधार देखने को मिला, लेकिन रैना की पीयूष चावला के द्वारा ली गई अद्भुत कैच के बाद तो सभी ने दांतो तले आंगुली ही दबा ली, इतने बढिया कैच की रैना ने भी उनकी तारीफ की.
पीयूष चावला ने कहा कि हमारा लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अच्छा प्रर्दशनः
मैच के बाद कांफ्रेस करते हुए पीयूष चावला ने कहा कि
“हम लोग ने इतने कम रने के बावजूद मैच को इतने पास तक ले गए, ये कठिन परिश्रम ही था, जो 108 रन होने के बावजूद टीम ने संघर्ष किया, अंतत: हमें हार मिली, हम इस हार को भुलाने के बाद अगले मैच जोकि दिल्ली के खिलाफ खेला जाना है, उसके लिए सोच रहे है.”
We’re only focusing on the Delhi game now – Piyush Chawla https://t.co/7rARRt91nf via @ipl
— Shekhar Singh (@Shekhar_jour) April 10, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.
The post चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद पियूष चावला ने बताया केकेआर का अगला प्लान appeared first on Sportzwiki.