जयपुर। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (58) और अंबाटी रायुडू (57) की शानदार पारियों की मदद से गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल-12 के बेहद रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से शिकस्त दी।
अब केकेआर में शामिल हुआ ये तूफानी गेंदबाज, जोसफ अलजारी की तरह करेगा आईपीएल में डेब्यू
राजस्थान रॉयल्स ने अपने घरेलू सवाई मानसिंह स्टेडियम में 20 ओवर में सात विकेट पर 151 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में तीन बार की चैम्पियन चेन्नई ने छह विकेट पर 155 रन बनाकर जीत जीत दर्ज की। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की सात मैचों में यह छठी विजयी है। वहीं राजस्थान को छह मैचों में पांचवीं शिकस्त का सामना करना पड़ा।
रणवीर सिंह की फिल्म 83 का पहला लुक हुआ जारी, सोशल मीडिया पर मचा रहा है धूम
मैच में धोनी ने भी अपने नाम उपलब्धि दर्ज करवाई। उन्होंने आईपीएल में कप्तान के रूप में अपनी 100वीं जीत हासिल की। वह अब तक 166 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। इसमें से उन्होंने चेन्नई को 95 और पुणे को पांच मैचों में जीत दिलाई। आईपीएल में दूसरे सबसे सफल कप्तान गौतम गंभीर हैं। उन्होंने अपनी टीम को 71 मैचों में जीत दिलाई है।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अब अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर हासिल की ये विराट उपलब्धि
इस जीत में धोनी ने अपने बल्ले से शानदार पारी खेली। उन्होंने रायुडू के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की। महेन्द्र सिंह धोनी ने 43 गेंदों पर 58 रन की तूफानी पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं अबाटी रायुडू ने 47 गेंदों पर 57 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए।