अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने विश्वकप से पहले एक कड़े फैसले को लेकर पूरी अफगानिस्तान में खलबली मचा दी है. मौजूदा कप्तान असगर अफगान को अफगानिस्तान टीम के कप्तान के पद से बर्खास्त कर दिया है, हालांकि उनके नेतृत्व में टीम अच्छा प्रयास कर रही थी. कप्तानी परफार्मेंश को अगर देखा जाए तो वह टीम को आगे ले जाने का कार्य कर रहे थे. हाल ही में उनके नेतृत्व में टीम ने आयरलैंड को मात दी थी.

कप्तान असगर को किया गया बर्खास्त, नये कप्तान गुलबुद्दिन नइब (एकदिवसीय)-
टोलो न्यूज के मुताबिक विश्वकप से पहले असगर को कप्तानी से हटाने का निर्णय टीम की तैयारियों को लेकर किया गया है.बोर्ड ने गुलबुद्दिन नइब को वन-डे का नया कप्तान नियुक्त किया है. आगामी विश्वकप में नए कलेवर के साथ टीम उतरेगी.
विश्व कप टीम की घोषणा अफगानिस्तान की तरफ से जल्द की जाएगी, इसमें देखने वाली बात यह होगी कि इस टीम में असगर अफगान रहेंगे या नहीं. इस पर विराम तभी लगेगा जब टीम की घोषणा होगी.

सूत्रों के मुताबिक अफगान क्रिकेट टीम ने तीनों प्रारुपों के लिए अलग-अलग कप्तानों की घोषणा की है. एकदिवसीय क्रिकेट टीम की कमान जहां गुबादिन नइब के हाथों में होगी, तो वहीं टी-20 अंतरराष्ट्रीय में राशिद खान टीम का नेतृत्व करेंगे. टेस्ट क्रिकेट में अफगानिस्तान की अगुवाई रहमत शाह करेंगे.

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक असगर को विश्वकप की तैयारियों के चलते हटा दिया गया है, इससे ज्यादा कुछ भी पता नहीं चल सका है.
विश्वकप की तैयारियों को लेकर सभी टीमेें इस समय खिलाड़ियों के चयन को लेकर जुटी हुई है. बता दें कि न्यूजालैंड की चयन समिति की ओर से 15 सदस्यीय खिलाड़ियों का चय़न किया जा चुका है.
The post टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद भी विश्वकप से पहले अफगानिस्तान ने कप्तान असगर अफगान को कप्तानी से हटाया, वजह हैरान करने वाली appeared first on Sportzwiki.