अक्सर हम देखतें हैं टीमे वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारी 1 या 2 साल पहले से शुरू कर देतीं हैं और टीम और उसके कप्तान को भी पहले से पता होता है, कि उनको किस तरह से वर्ल्ड कप की तैयारी करनी है, लेकिन यदि वर्ल्ड कप में 2 महीने से भी कम समय बचा हो और कोई टीम इस समय अपने कप्तान को बदल दे तो टीम सभी को आश्चर्यचकित होना ही पड़ता हैं.
अफ़ग़ानिस्तान टीम ने वर्ल्ड कप से कुछ दिनों पहले ही बदला अपना कप्तान

क्रिकेट की दुनिया में अफ़ग़ानिस्तान की टीम एक उभरती हुई टीम हैं. जिसने सभी टीम को अपने खेल से प्रभावित किया हैं. इस टीम के पास राशिद खान, मुजीबुर्रहमान, और मोहम्मद नबी जैसे विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं जो क्रिकेट की दुनिया में बड़े नाम हैं. अभी तक अफ़ग़ानिस्तान के एकदिवसीय क्रिकेट के कप्तान असग़र अफ़ग़ान रहें है लेकिन वर्ल्ड कप के कुछ दिन पहले ही इस टीम ने असग़र को कप्तानी से हटा कर अनुभवी खिलाड़ी गुल्बदीन नाइब को कप्तान बना दिया हैं
अफ़ग़ानिस्तान की खिलाड़ी इस फैसले से नहीं हैं खुश

क्रिकेट बोर्ड और चयनकर्ता के इस फैसले से अफ़ग़ानिस्तान के खिलाड़ी खुश नहीं दिख रहे हैं. टीम के स्टार खिलाड़ी राशिद खान जो इस समय आईपीएल में सनराइजर्स के लिए खेल रहे हैं. राशिद खान ने इस फैसले के बाद ट्विटर पर अपनी प्रतिकिया देते हुआ कहा, कि “वर्ल्ड कप से पहले इस तरह कप्तान का बदल जाना मेरे समझ में तो नहीं आ रहा.असग़र ने अभी तक हमारी टीम के लिए अच्छा प्रद्रर्शन किया हैं.”
राशिद खान के बाद उनके साथ आईपीएल और अफ़ग़ानिस्तान के लिए खेंलने वाले मोहम्मद नबी ने भी चयनकर्ता के इस फैसले से असहमति जताई हैं.
अफ़ग़ान टीम के चयनकर्ता ने किया फ़ैसले का बचाव

अफ़ग़ानिस्तान के चयनकर्ता दौलत अहमदजई ने इस फैसले पर सहमती जताते हुए कहा कि
“अफ़ग़ानिस्तान की क्रिकेट टीम इस समय एक उभरती हुई टीम है. इसलिए हमने तीनों प्रारूप के लिए अलग-अलग कप्तान बनाया हैं. हम अब आगे बढ़ना चाहते हैं. हम जानते हैं, कि असग़र अफ़ग़ान हमको वर्ल्ड कप नहीं जीता सकते हैं. इसीलिए हमने उनसे बेहतर खिलाड़ी को टीम का कप्तान बनाया है. हालाकि अभी भी वो हमारी टीम से जुड़े रहेंगे. गुल्बदीन हमारे लिए 12 साल से खेल रहे हैं. कप्तानी करने के लिए उनके पास पूरी क्षमता है.”
The post दौलत अहमदजई ने बताया क्यों विश्वकप से ठीक पहले छिना गया असगर अफगान से कप्तानी appeared first on Sportzwiki.