Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोशना मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में, सौरव घोषाल बाहर

मकाऊ
तीसरी वरीयता प्राप्त जोशना चिनप्पा ने मकाऊ ओपन स्क्वाश चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को यहां मिस्र के मायर हानी को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। जोशना ने पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को 11-8, 11-2, 11-9 से हराया। पुरूषों के वर्ग में हालांकि दूसरी वरीयता प्राप्त सौरव घोषाल को छठे वरीय स्काटलैंड के ग्रेग लोब्बान से हार का सामना करना पड़ा। लोब्बान ने इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले का पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए 6-11, 11-8, 11-5, 11-8 से जीत दर्ज की। घोषाल ने इससे पहले 77 मिनट तक चले मुकाबले में महेश मंगांवकर को 9-11, 11-7, 10-12, 11-2, 11-9 से हराया था। जोशना को पहले दौर में बाई मिला जबकि दूसरे दौर में उन्होंने न्यूजीलैंड की अमांडा लैंडर्स-मर्फी को सीधे गेम में 11-5, 11-8, 11-9 से शिकस्त दी।