इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) टी-20 क्रिकेट लीग है और इन दोनों ही लीगों को क्रिकेट प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिलता है. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में चार ऐसे करण बताने वाले हैं. जिनके चलते पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पीछे छुट रहा है.
अंपायरिंग का स्तर

इस आईपीएल में देखा जा रहा है, कि अंपायरिंग का स्तर बहुत खराब है और दुनियाभर में इसकी आलोचना हो रही है. लसिथ मलिंगा की आरसीबी के खिलाफ अंतिम गेंद पर नो बॉल हो या फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन का 7 गेंद का ओवर हो, इस तरह की बहुत सी घटनाओं ने आईपीएल में अंपायरिंग के स्तर पर सवाल उठाये हैं.
पीएसएल में अंपायरिंग का स्तर अच्छा था, इसलिए कहीं ना कहीं अंपायरिंग के स्तर के मामले में पीएसएल ने आईपीएल को पीछे छोड़ दिया है.
कैचिंग के मामले में भी रह गये पीछे

आईपीएल 2019 में ऐसा लग रहा है, कि फील्डरों के हाथ में तेल लगा हुआ है, क्योंकि इतने कैच छुट रहे हैं, कि यह सवाल होना लाजमी है. आईपीएल की हर टीम के खिलाड़ी जमकर कैच छोड़ रहे हैं और काफी आसान कैच छोड़ रहे हैं, लेकिन पीएसएल में ऐसा देखने को नहीं मिला था. वहां फील्डरों द्वारा बहुत कम कैच छुटे थे.
हितों का टकराव

आईपीएल में बीसीसीआई की गवर्निंग काउंसिलिंग का स्वभाव इतना अड़ियल है, कि भारतीय टीम को कोचिंग दे रहा कोई भी व्यक्ति आईपीएल की टीम को कोचिंग नहीं दे सकता है. इसे हितों का टकराव माना जाता है.
हालाँकि, पीसीबी की सोच इस मामले बिल्कुल अगल है. पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के कोच मिकी आर्थर पीएसएल में कराची किंग्स के कोच है. पीसीबी की यह सोच भी आईपीएल को पीएसएल से पीछे छोड़ रही है.
डीआरएस

डीआरएस के मामले में भी पीएसएल ने आईपीएल को पीछे ही छोड़ा है. आपकों बता दें, कि आईपीएल में पिछले साल 2018 में ही डीआरएस का नियम आया है. बीसीसीआई हमेशा से ही इस नियम का विरोध करती रहती थी. बड़ी मुश्किलों के बाद आईपीएल 2018 में बीसीसीआई ने आईपीएल में इस नियम को अपनाया था.
हालाँकि, इस मामले में पीसीबी की सोच बीसीसीआई से आगे थी और उसने साल 2016 में ही डीआरएस के इस नियम को पाकिस्तान सुपर लीग में लागू कर दिया था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post चार ऐसे कारण जिनके चलते पीएसएल से पीछे छुट रहा आईपीएल appeared first on Sportzwiki.