Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई के आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बेहरनडोर्फ स्वदेश लौटे

मुंबई
मुंबई इंडियन्स के आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जैसन बेहरनडोर्फ अगले महीने इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पूर्व राष्ट्रीय टीम के शिविर से जुड़ने के लिये स्वदेश रवाना हो गये हैं। पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर एक और मैच खेलने के बाद रवाना होंगे जबकि मार्कस स्टोइनिस भी दो मई से शुरू होने वाले शिविर के लिये स्वदेश लौटेंगे। बेहरनडोर्फ आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की श्रृंखला समाप्त होने के बाद मुंबई इंडियन्स से जुड़े थे। उन्होंने ट्वीट करके स्वदेश लौटने की घोषणा की। यह तेज गेंदबाज पांच आईपीएल मैचों में खेला था जिसमें उन्होंने 165 रन देकर पांच विकेट लिये थे।