खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण की पहली हैट्रिक किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज सैम कुरेन के नाम दर्ज हो गई है। किंग्स इलेवन पंजाब के ऑलराउंडर सैम कुरेन ने मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हैट्रिक बनाकर अपनी टीम को 14 रन से जीत दिलाई।
टीम इंडिया ने लगातार तीसरे साल बरकरार रखी टेस्ट क्रिकेट में अपनी बादशाहत
पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 166 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 152 रन पर ही आउट हो गई।मैन ऑफ द मैच सैम कुरेन ने 2.2 ओवर में 11 रन देकर चार विकेट हासिल किए। उन्होंने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल को आउट करने के बाद अपने अगले ओवर की दो गेंदों पर क्रमश: कगिसो रबाडा और संदीप लामिछाने का विकेट लेकर अपनी हैट्रिक बनाई।
उनके इस प्रदर्शन की सहातया से पंजाब जीत दर्ज करने में सफल रही। मैच खत्म होने के बाद दर्शकों को कुछ अलग ही देखने को मिला। जब पंजाब टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाने के लिए मैदान पर पहुंची तो हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरेन उनके साथ भंगड़ा करने लग गए।
इस दौरान मैदान में उपस्थित सभी खिलाड़ी ये देखते रह गए। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने इस दौरान सैम कुरेन की जमकर प्रशंसा की। ऑलराउंडर सैम कुरेन और प्रिति जिंटा का ये भंगड़ा वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।