वेस्टइंडीज की टीम को विश्व कप से पहले मई में त्रिकोणीय सीरीज खेलनी है। आयरलैंड में खेले जाने वाली इस सीरीज में बांग्लादेश तीसरी टीम है। इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान हो गया है। सीरीज की शुरुआत 5 मई से होगी जबकि फाइनल मुकाबला 17 मई को डब्लिन में खेला जायेगा। लीग मुकाबले में सभी टीमों एक- दूसरे से दो-दो मैच खेलेगी।
आईपीएल स्टार्स को नहीं जगह

इस त्रिकोणीय सीरीज के लिए विंडीज ने अपने 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इसमें आईपीएल में हिस्सा ले रहे क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, शिमरोन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ और कीमो पॉल जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है।
आईपीएल का अंतिम लीग मुकाबला 5 मई को ही खेला जाना है। उसके बाद प्ले ऑफ के मुकाबले होंगे लेकिन अभी उसके डेट की घोषणा नहीं हुई है। हालाँकि, उम्मीद की जा रही है कि फाइनल मुकाबला 12 मई को खेला जा सकता है।
अनकैप खिलाड़ी को जगह

इस सीरीज के लिए अनकैप्ड ऑलराउंडर रेमोन रिफ़र को टीम में जगह मिली है। इनके अलावा जून 2017 में अपना अंतिम वनडे मैच खेलने वाले जोनाथन कार्टर की टीम विंडीज वनडे टीम में वापसी हुई है। इनके अलावा जॉन कैम्पबेल, फैबियन एलेन और सुनील अम्ब्रिस ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने 10 से कम वनडे मैच खेले हैं।
टीम चयन के बाद विंडीज डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट जिमी एडम्स ने कहा
“चयनकर्ताओं ने आयरलैंड के लिए टीम का चयन किया है जो खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले यूके की परिस्थितियों को समझने का मौका देगा। यह विश्व कप की दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। यह विश्व कप टीम नहीं है, क्योंकि इसके लिए कई खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं। सीरीज के रूप में वे अभी भी आईपीएल में भाग ले रहे हैं।”
इस प्रकार है टीम:
जेसन होल्डर (कप्तान), जॉन कैंपबेल, डैरेन ब्रावो, शाई होप, शेल्डन कॉटरेल, शैनन गेब्रियल, केमर रोच, सुनील अम्बरीस, रेमंड रीफर, फैबियन एलेन, एशेज नर्स, रोस्टन चेस, शेन डाउरिच, जोनाथन कार्टर
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आयरलैंड में होने वाले त्रिकोणीय सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, किसी आईपीएल स्टार को जगह नहीं appeared first on Sportzwiki.