Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोस बटलर का खुलासा, मांकडिंग के बाद रविचंद्रन अश्विन को गुस्से में कही थी मैदान पर ये बात

आईपीएल इतिहास में 2019 का सीजन मांकडिंग के लिए याद किया जायेगा। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार किसी गेंदबाज ने बल्लेबाज को इस तरीके से आउट किया। राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए सीजन के चौथे मैच में रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर को इस तरीके से आउट कर पवेलियन भेज दिया।

बटलर ने दी प्रतिक्रिया

इस घटना के बाद रविचंद्रन अश्विन ने कहा था कि यह क्रिकेट की नियमों के मुताबिक है और उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। अब इसपर बल्लेबाज जोस बटलर ने प्रतिक्रिया दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया से इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा

“मैं निराश हो गया था। यह अक्सर क्रिकेट में नहीं होता है, लेकिन जब ऐसा होता है तो यह वास्तव में निराशाजनक होता है। दुर्भाग्य से, मैं पहले भी इसी तरह से बाहर निकला हूं, इसलिए मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि यह फिर से न हो।”

अश्विन से हुई थी बात

रविचंद्रन अश्विन द्वारा मांकडिंग किये जाने के बाद जोस बटलर ने उनसे बात की थी। इसके बाद थर्ड अम्पायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद वह गुस्से में पवेलियन लौटे थे। अश्विन से हुए बातचीत के बारे में बटलर ने कहा

“मैंने उनसे बस पूछा कि क्या वह वास्तव में इस तरह से खेल खेलना चाहते हैं। क्या आपको लगता है कि यह सही तरीका है। उनकी राय में उन्होंने स्पष्ट रूप से यह सोचा था।”

राजस्थान को मिली हार

किंग्स इलेवन पंजाब ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाये थे। जोस बटलर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और टीम 13वें ओवर में 108 रनों पर पहुँच चुकी थी। हालाँकि, बटलर के आउट होने के बाद कोई बल्लेबाज नहीं टिक पाया।

जोस बटलर 43 गेंद में 69 रनों की पारी खेलकर आउट हुए थे। इसके बाद राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 170 रन ही बनाई पाई। किंग्स इलेवन ने इस मैच को 11 रनों से जीतकर सीजन की शानदार शुरुआत की थी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post जोस बटलर का खुलासा, मांकडिंग के बाद रविचंद्रन अश्विन को गुस्से में कही थी मैदान पर ये बात appeared first on Sportzwiki.