इस आईपीएल के शुरु होने के पहले से ही शिखर धवन चर्चा में बने हुए थे. धवन ने अपनी पिछली आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़ कर अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गये. सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़ने के पीछे धवन को कम पैसा मिलना बताया जा रहा था.
दिल्ली के लिए अभी तक कुछ खास नही कर पाए हैं धवन

हैदराबाद के लिए प्रमुख बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले धवन दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी ओपनिंग करते दिखाई दे रहें हैं. धवन ने पिछले आईपीएल सीजन में हैदराबाद के लिए अच्छी फॉर्म दिखाई थी और अपनी टीम को फाइनल तक ले गये थे. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के लिए धवन अभी तक हुए मैचो में कुछ खास नहीं कर पायें हैं.
धवन ने अभी तक दिल्ली के लिए 5 मैच खेलकर 30.40 की औसत से 152 रन ही बनाये हैं. अब अगर इस आईपीएल में दिल्ली की टीम को प्लेऑफ तक पहुचना हैं तो धवन को अपनी पुरानी फॉर्म में लौटना होंगा.
दिल्ली की ख़राब फॉर्म के जिम्मेदार हैं धवन

दिल्ली कैपिटल्स के इस आईपीएल में प्रद्रर्शन पर बोलते हुए कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा कि
“जब आप दिल्ली कैपिटल्स की टीम देखते हैं, तो आपको लगता हैं कि अभी तक इस टीम ने इस आईपीएल में जो किया हैं. ये टीम उससे बेहतर कर सकती हैं. इस टीम के ख़राब की मुख्य वजह शिखर धवन का फॉर्म रहा हैं.
धवन का फॉर्म में ना होना दिल्ली के लिए एक बड़ा झटका हैं. धवन ने टीम के लिए अभी तक कुछ रन तो बनाये हैं पर रन बहुत धीमी गति से बने हैं जिस कारण वो दिल्ली की टीम के काम नहीं आ सके हैं.
धवन टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं इसलिए उनको जिम्मेदारी लेकर खेलना होंगा और तेजी से रन बना कर दिल्ली की टीम को तेज शुरुआत देनी होंगी. जिससे आख़िरी के ओवरों में रिषभ पंत खुल कर अपनी पारी खेल सके. जब आप दिल्ली की बल्लेबाजी देखते हैं तो आपको वंहा धवन, पृथ्वी शॉ, पंत और अय्यर जैसे बल्लेबाज मिलेंगे जो अकेले मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.”
रसेल हैं टी20 क्रिकेट में सबसे बढ़िया आलराउंडर : श्रीकांत
कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच पर बोलते हुए श्रीकांत ने कहा कि
“राजस्थान की टीम अभी भी अपनी सबसे अच्छे 11 खिलाड़ी कौन हैं ये समझ नहीं पाईं हैं. कोलकाता के पास आंद्रे रसेल जैसे आलराउंडर हैं जो इस समय बहुत ही ख़तरनाक फॉर्म में चल रहें हैं.
रसेल ने इस आईपीएल में अकेले के दम पर कोलकाता की टीम को 2 से 3 मैच जीताए हैं. राजस्थान के पास रसेल जैसा खिलाड़ी नहीं हैं जो आख़िरी के ओवर में मैच का पासा पलट सके.”
The post शिखर धवन का ख़राब फॉर्म दिल्ली कैपिटल्स के लिए ख़तरा : कृष्णामाचारी श्रीकांत appeared first on Sportzwiki.
