Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप में छक्के जड़ने के लिये बेताब हूं: आंद्रे रसेल

कोलकाता
आईपीएल में शानदार फार्म से आत्मविश्वास से भरे वेस्टइंडीज के विस्फोटकीय बल्लेबाज आं्रदे रसेल ने शनिवार को कहा कि वह 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आगामी विश्व कप में छक्के जड़ने को बेताब हैं। जुलाई 2018 में अंतिम वनडे खेलने वाले रसेल को वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय शुरूआती टीम में चुना गया है और वह आईपीएल की इस फार्म को विश्व कप में भी जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने मौजूदा आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिये खेलते हुए 10 पारियों में 209.27 के स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाये हैं। केकेआर के स्टार खिलाड़ी का औसत 52 वनडे में 28 का है और उन्होंने 65 विकेट चटकाये हैं। उन्होंने कहा कि मैं वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करते हुए छक्के जड़ने के लिये इतना बेताब हूं। मैं वही करना चाहता हूं जो यहां कर रहा हूं और शतक जड़ना चाहता हूं।  चोट के कारण पिछले कुछ समय से एक भी मैच नहीं खेल पाने के बावजूद रसेल ने कहा कि वह अपने चयन से इतने हैरान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्व कप टीम का हिस्सा बनाये जाने से हैरानी नहीं हुई। मैं अच्छा कर रहा हूं। मैं विश्व कप ध्यान नहीं लगा रहा था। मैं सिर्फ केकेआर के साथ प्रदर्शन पर निगाह लगाये था और सुनिश्चित कर रहा था कि मैं यहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं।