Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीएस कैलटेक्स के ब्रांड एंबेसडर बने शिखर धवन

मुंबई
दक्षिण कोरिया की ल्यूबरिकेंट कंपनी जीएस कैलटेक्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन को भारत में अपने ब्रांड एंबेसडर के तौर पर चुना है। जीएस कैलटेक्स कंपंनी से ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जुड़ने पर शिखर ने कहा कि मैं जीएस कैलटेक्स के साथ जुड़ने पर बेहद खुश हूं और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। जीएस कैलटेक्स अपने उच्च प्रदर्शन वाले उत्पादों और विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त ब्रांड में एक अच्छी तरह से स्थापित नाम है। मैं कंपनी के साथ एक शानदार पारी की उम्मीद कर रहा हूं। इसके अलावा कंपनी ने बयान में कहा कि जीएस कैलटेक्स और शिखर दोनों ही शानदार निर्वाहक है और वे अपने अपने क्षत्रों में नए कीर्तिमानों को स्थापित कर रहे है।