आईपीएल 2019 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम होगी। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स को जीते हुए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। शानदार फॉर्म में चल रही इस टीम ने पिछले मैच में आरसीबी की करारी मात दी थी। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।
केन विलियमसन थे चोटिल

सनराइजर्स हैदराबाद केन विलियमसन चोटिल चल रहे हैं। विलियमसन बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में चोटिल हो गये थे। इसी वजह से उन्होंने इस सीजन दो मैच नहीं खेले हैं।
वह कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ पहले मैच और फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए तीसरे मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार का हाथ में टीम की कमान थी। हालाँकि, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वह टीम का हिस्सा थे।
एसआरएच ने किया इशारा

केन विलियमसन आज का मैच खेलेंगे या नहीं इसपर सवाल बना हुआ था। अब सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इशारा किया गया है कि केन आज का मैच खेलने के लिए तैयार हैं।
आईपीएल 2016 की विजेता और गत उपविजेता ने ट्विटर पर लिखा
“पिछली बार जब हम दिल्ली से खेले थे, केन विलियमसन ने 53 रन पर 83* रन बनाए थे! क्या आज हम इसे और देखेंगे?”
कौन होगा बाहर?

केन विलियमसन आज का मैच खेलते हैं तो इसी एक विदेशी खिलाड़ी को बाहर जाना पड़ सकता है। उनके लिए चारों विदेशी खिलाड़ियों ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। वॉर्नर और बैरेस्टो ने शतक बनाया था।
केन विलियमसन की जगह पिछले मैच में टीम में शामिल किया गए, मोहम्मद नबी ने चार विकेट विकेट लिए थे। विलियमसन टीम में आते हैं तो उन्हें बाहर जाना पड़ सकता है।
The last time we played Delhi, Kane Williamson scored 83* off 53!
Will we see more of it today? #OrangeArmy #RiseWithUs pic.twitter.com/cNIUERAB9O
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 4, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post अपडेट: केन विलियमसन के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने पर आई बड़ी अपडेट appeared first on Sportzwiki.