खेल डेस्क। इंग्लैंड में इस साल 30 मई से शुरू होने वाली आईसीसी वनडे विश्व के लिए टीमों की घोषणा होना शुरू हो गया है। क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए केन विलियम्सन के नेतृत्व में न्यूजीलैंड की टीम घोषित हो चुकी है। अब पाकिस्तान भी विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित करने वाला है। पड़ोसी देश पाकिस्तान ने इसके लिए 23 संभावित क्रिकेटरों के नाम की घोषणा कर दी है। इन्हीं में से टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा।
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने इस क्रिकेटर को दिया फिल्म में काम करने का ऑफर, खिलाड़ी ने रखी ये शर्त
इस बार पाकिस्तान की ओर से विश्व कप में तेज गेंदबाज वहाब रियाज, सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद और मध्यक्रम के बल्लेबाज उमर अकमल टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
इन तीनों ही खिलाडिय़ों को अन्तिम 23 क्रिकेटरों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक की अगुवाई वाली चयन समिति ने विश्व कप से पहले आयोजित किए जाने वाले अंतिम फिटनेस परीक्षणों के लिए इन तीन बड़े खिलाडिय़ों को नहीं बुलाया है। इसका मतलब वहाब रियाज, उमर अकमल और अहमद शहजाद इस साल विश्वकप नहीं खेलेंगे।
डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो नहीं, ये खिलाड़ी है सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की गारन्टी
अब पाकिस्तान की ओर से इन 23 खिलाडिय़ों को लेकर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में दो दिवसीय फिटनेस टेस्ट आयोजित किया गया है। विश्व कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का चयन कोच मिकी आर्थर से विचार-विमर्श करने के बाद ही किया जाएगा। आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 31 मई को वेस्टइंडीज के खिलाफ करेंगी। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ भी मैच खेलना है।