Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली की भारतीय टीम ने लगातार तीसरे साल बरकरार रखी आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ समय में टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज अपने नाम किया। वहीं इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में भी टीम ने अच्छी लड़ाई की थी। इसके अलावा घरेलू पिचों में कोई भी टीम भारत के सामने टिक भी नहीं पाई है। यही वजह है कि भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर है।

टेस्ट चैंपियनशिप बरकरार

भारतीय टीम ने लगातार तीसरी साल आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप बरकरार रखी है। आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक पर रहने वाली टीम को आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप से सम्मानित किया जाता है। इसके लिए भारतीय भारतीय टीम को 1,000,000 डॉलर दिए जायेंगे।

चैंपियनशिप बरकरार करने पर विराट कोहली ने कहा

“आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा को एक बार फिर से हासिल करना एक ऐसी चीज है जिस पर हम सभी को वास्तव में गर्व है। हमारी टीम प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन इससे हमें टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर आने में अतिरिक्त खुशी मिलती है।”

दूसरे और तीसरे स्थान पर ये टीमें

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर है। टीम ने पाकिस्तान को उसके घर में टेस्ट सीरीज में मात दी थी। उसके बाद अपने घर में बांग्लादेश को हराया था। इसी वजह से उन्हें इनाम स्वरूप 500,000 डॉलर मिलेंगे।

रैंकिंग में तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है। पिछले दो सालों से दक्षिण अफ्रीका भारत के बाद दूसरे नंबर पर रहती थी। श्रीलंका के खिलाफ उन्हें अपने घर में करारी हार मिली थी। तीसरे नंबर पर रहने की वजह से उन्हें इनाम स्वरूप 200,000 डॉलर मिलेंगे।

आईसीसी ने दी बधाई

आईसीसी के नये सीईओ मनु साहनी ने लगातार तीसरी बार आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप अपने नाम करने के लिए भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा

“मैं भारत को आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा को बरकरार रखने के लिए बधाई देता हूं और पिछले कुछ वर्षों में विराट कोहली की टीम ने जो खेल दिखाया है, उसकी सराहना करता हूं।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विराट कोहली की भारतीय टीम ने लगातार तीसरे साल बरकरार रखी आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप appeared first on Sportzwiki.