Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन विदेशी खिलाड़ियों के छक्कों के आगे बेबस नजर आते है भारतीय खिलाड़ी 

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का आधा सफर हो चुका है और आधा सफर बचा हुआ है। इस सीजन में 60 मुकाबले में से 30 मैच खेले जा चुके हैं और इन मैचों विदेशी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 349 रन बनाकर पहले स्थान पर है तो दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज कगिसो रबाडा 17 विकेट के साथ हाइएस्ट विकेटटेकर गेंदबाज बने हुए है।


इस सीजन में अब तक 363 छक्के लग चुके हैं और इन छक्कों को लगाने में सबसे ज्यादा प्रतिशत वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का रहा है। अगर टॉप-5 छक्के लगाने वालों बल्लेबाजों की बात करें आंद्रे रसेल, क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड का नाम आत है।

WC 2019: ऑस्ट्रेलिया ने की विश्व कप के लिए इन 15 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा, इन दिग्गजों को नहीं मिली जगह

रसेल ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए 8 मैच में 30 छक्के लगा चुके हैं। हर मैच में रसेल की तूफानी पारी को देखकर गेंदबाज उनके आगे पानी मांगते नजर आते हैं। इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब के लिए पारी का आगज करने वाले गेल ने 7 मैच में 23 छक्के लगाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। गेल ने अब तक 322 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे ​स्थान पर है। मुंबई इंडियंस के पोलार्ड 7 मैच में 17 छक्के लगाकर टॉप 5 में जगह बना रखी है।

खिलाड़ी टीम मैच रन छक्के
आंद्रे रसेल कोलकाता नाइटराइडर्स 8 312 30
क्रिस गेल किंग्स इलेवन पंजाब 7 322 23
कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस 7 185 17


Herald