आईसीसी विश्व कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। टूर्नामेंट की शुरात 30 मई से इंग्लैंड में हो रही है। इस टूर्नामेंट के लिए टीमों का ऐलान भी शुरू हो गया है वहीं टीमों ने अपनी जर्सी भी लॉन्च करनी शुरू कर दी है। विश्व कप के लिए पिछले महीने भारतीय टीम की जर्सी लॉन्च की गयी थी। अब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी लॉन्च कर दी है।
ऑस्ट्रेलिया की जर्सी लॉन्च

विश्व को की गत विजेता और सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी नई जर्सी जारी कर दी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम हमेशा नई- नई तरह की जर्सी पहने के लिए जानी जाती रही है।
इस बार टीम ने क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए नई तरह की जर्सी लॉन्च की है। यह ऑस्ट्रेलिया के परंपरागत पीले रंग की है और इसमें हरे रंग की पट्टी लगी हुई है। जर्सी में ग्लेन मैक्सवेल की फोटो जारी की गयी है।
1 जून से शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया की टीम एक जून को विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उनका पहला मुकाबला अफगानिस्तान से होने वाला है। इसके बाद टीम 6 जून को दो बार की विजेता वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।
टीम को पिछले एक साल में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। हालाँकि, विश्व कप से पहले टीम लय में लौटती दिख रही है। पहले भारत और फिर पाकिस्तान को वनडे सीरीज में हराने के बाद उनका आत्मविश्वास काफी ऊपर गया है।
आसान नहीं राह

ऑस्ट्रेलिया भले ही विश्व कप इतिहास की सबसे सफल टीम है लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट में उनकी राह आसान नहीं होने वाली। इंग्लैंड और भारत जैसी टीमें लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया को दिग्गज इस विश्व कप के लिए फेवरेट भी नहीं मान रहे।
Introducing the new shirt to take on the worlds best! The countdown is on for the World Cup! https://t.co/qIL117ecce #ReachTheUnreachable #MoveAsOne @CricketAus @Gmaxi_32 pic.twitter.com/fj2ZqoD6oY
— ASICS Australia (@ASICSaustralia) April 9, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विश्व कप के लिए गत विजेता ऑस्ट्रेलिया की नई जर्सी लॉन्च, देखें तस्वीरें appeared first on Sportzwiki.