Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की विश्व कप टीम के साथ इंग्लैंड जाएंगे राजस्थान के ये दो तेज गेेंदबाज 

खेल डेस्क। विश्वकप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। इस टूर्नामेंट के लिए टीम की कप्तानी विराट कोहली को सौंपी गई है। भले ही इस टीम में राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और खलील अहमद को शामिल नहीं किया गया है, लेकिन ये दोनों तेज गेंदबाज दो अन्य तेज गेंदबाजों आवेश खान और नवदीन सैनी के साथ इंग्लैंड होने वाले विश्व कप के दौरान भारतीय टीम को नेट अभ्यास में मदद करेंगे।

विश्वकप के लिए भारतीय टीम की घोषणा होने के कुछ घंटों बाद बीसीसीआई ने इस प्रकार की जानकारी दी है। बीसीसीआई ने कहा कि ये चारों खिलाड़ी भारतीय टीम को विश्व कप की तैयारियों में सहायता करेंगे। ये चारों ही खिलाड़ी अभी आईपीएल-12 में विभिन्न टीमों से खेल रहे हैं।

दीपक चाहर इस संस्करण में अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आठ मैचों में दस विकेट हासिल कर चुके हैं। वह शीर्ष पांच गेंदबाजों में शामिल हैं। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के नवदीप सैनी चार विकेट हासिल कर चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे खलील अहमद ने पहले ही मैच में तीन विकेट हासिल किए हैं।

इससे पहले 15 सदस्यीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और रवीन्द्र जडेजा को भी शामिल किया गया है। टीम में पांच बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, तीन ऑलराउंडर, दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है।

विश्व कप के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और रवीन्द्र जडेजा।