Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे वर्ल्ड कप के लिए सबसे पहले हुआ टीम इंडिया का ऐलान,जानें अन्य टीमों की लिस्ट

खेल डेस्क।​वनडे वर्ल्ड शुरू होने में अभी एक महीने से ज्यादा का समय बचा हुआ है और विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। विराट कोहली को 15 सदस्यीय टीम का कप्तान और रोहित शर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय टीम का ऐलान पहले 20 अप्रैल के बाद करना था लेकिन 15 अप्रैल को ही टीम का ऐलान कर दिया गया। इस टीम को चुने जाने के बाद पूर्व खिलाड़ियों ने एक दो खिलाड़ियों के चयन पर सवाल खड़े किए है। इस विश्व कप का आगाज 30 मई से होगा और भारत को इस विश्व का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है।


टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी।

न्यू जीलैंड 2 अप्रैल को केन विलियमसन की कप्तानी में टीम का ऐलान करेगी।

ऑस्ट्रेलिया 15 अप्रैल को कप्तान आरोन फिंच की कप्तानी में टीम का ऐलान करेगा और इस टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर भी नजर आ सकते हैं।

बांग्लादेश 16 अप्रैल को टीम का चयन करेगा।

इंग्लैंड 17 अप्रैल को टीम का चयन करेगा।

पाकिस्तान 18 अप्रैल को टीम का चयन करेगा।

साउथ अफ्रीका 18 अप्रैल को टीम का चयन करेगा।

वेस्ट इंडीज 23 अप्रैल को टीम का चयन करेगा।

अफगानिस्तान 5 अप्रैल को टीम का चयन करेगा।

श्री लंका कभी भी विश्व कप के लिए टीम का ऐलान कर सकता है।

इस विश्व कप का पहला सेमीफाइल मैच 9 जुलाई को खेला जाएगा और फाइनल मैच 14 जुलाई को होगा।

9 जुलाई: सेमीफाइनल 1, ओल्ड ट्रैफर्ड

11 जुलाई: सेमी-फाइनल 2, एजबेस्टन

14 जुलाई: फाइनल, लॉर्ड्स



Herald