Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुख्य चयनकर्ता एम एस के प्रसाद ने किया खुलासा, इस दिन घोषित होगी विश्वकप के लिए टीम

इंडियन प्रीमियर लीग के चलते विश्वकप को लेकर कोई बात सुनाई देती हुई नजर नहीं आ रही है. रविवार को मुख्य चयनकर्ता एम. एस.के. प्रसाद ने विश्व कप की टीम की घोषणा की तारीख बताई. इसके साथ ही कहा कि विराट कोहली की अगुवाई में टीम खिताब जीतने में सफल होगी.

इस बार विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरु होगा.मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के. प्रसाद ने कहा कि विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा 20 अप्रैल तक कर दी जाएगी.  प्रसाद ने खुलासा किया कि 15 सदस्यीय टीम की घोषणा 20 अप्रैल को या उससे पहले की जाएगी.

मुख्य चयनकर्ता ने बताया कब होगा टीमम का चयनः

जहां तक ​​भारतीय क्रिकेट टीम का सवाल है, हम 20 अप्रैल को या उससे पहले विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा करेंगे.

“मुझे विश्वास है कि हम एक अच्छी टीम की घोषणा करने जा रहे हैं. हमने इस पर लगभग डेढ़ साल तक काम किया है. हमने सभी खिलाड़ियों का अवलोकन किया है, अच्छे संयोगों का परीक्षण किया है.”

उन्होंने कहा,

“हमें विश्वास है कि हम जिस टीम की घोषणा करेंगे, वह 2019 में इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप को जरूर जीतेगी.”

भारतीय टीम में तीन स्थान हैं जो अभी भी टीम इंडिया के लिए परेशाानी का सबब बने हुए हैं. ये तीन स्थान टीम इंडिया के लिए सरदर्द बने हुए हैं. नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए विकल्प, चौथा सीमर या स्पिनर, विकेटकीपर बल्लेबाज. ये तीन स्थान टीम इंडिया के लिए सरदर्द बने हुए हैं.

हालांकि भारतीय कप्तान कोहली ने इसके बारे में आईपीएल 2019 से पहले कहा था, कि

“जहां तक टीम  की बात की जाए, तो प्लेइंग इलेवन हमारे पास तैयार है, हमें बस कुछ बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है. हमे लगता है कि टीम इसके लिए विश्वकप में तैयार है.”

आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-3 से सीरीज गंवाने के बाद इन बातों को विराट ने कही थी.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.गर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.

The post मुख्य चयनकर्ता एम एस के प्रसाद ने किया खुलासा, इस दिन घोषित होगी विश्वकप के लिए टीम appeared first on Sportzwiki.