Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में ही बैठेंगे गांगुली

कोलकाता
हितों के टकराव के आरोपों का सामना कर रहे दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली टीम को अभ्यास कराते नजर आये और उन्होंने स्पष्ट किया कि वह केकेआर के खिलाफ मैच में दिल्ली के डगआउट में बैठेंगे । दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहने बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गांगुली ईडन गार्डंस पहुंचे । उन्होंने पिच का मुआयना भी किया । बाद में उन्हें टीम के मुख्य कोच रिकी पोंंिटग से बातचीत करते देखा गया जिन्होंने प्रेस कांफे्रंस में कहा कि केकेआर के खिलाफ वे पूरा तेज आक्रमण उतारेंगे । पोंटिंग ने गांगुली की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे विचार मिलते हैं और यही वजह है कि साथ काम करना आसान है । हमारी अपने खेलने के दिनों से अच्छी बनती है । मुझे उनका साथ अच्छा लगता है ।