Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण दुनिया के नंबर वन कप्तान की बल्लेबाजी पर उठने लगे सवाल

स्पोटर्स डेस्क।आईपीएल के 12वें सीजन के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों सीजन की छठी हार का सामना करना पड़ा है। बैंगलोर के लिए यह सीजन अभी तक अच्छा नहीं रहा है और टीम को अभी भी पहली जीत के लिए तरसना पड़ रहा है। टीम के हार के बाद सबसे ज्यादा सवाल टीम के कप्तान पर उठने शुरू हो गए है,क्योंकि जो कप्तान दुनिया का नंबर वन कप्तान और बल्लेबाज होने के बाद भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पा रहा है।

IPL 12: MI के इस खिलाड़ी ने तोड़ डाला इस दिग्गज का 11 साल पुराना रिकॉर्ड

कल के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज एक बार फिर नाकाम रहे हैं और उसकी सल्लामी जोड़ी ने जल्दी ही अपना विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे टीम के कप्तान विराट कोहली ने लगभग 18 ओवर तक बल्लेबाजी की लेकिर उनके बल्ले से सिर्फ इस 41 रन ही बना पाए। इस समय विराट को ​दुनिया को सबसे अच्छा बल्लेबाज बताया जाता है लेकिन आईपीएल के इस सीजन में अभी तक उनके बल्ले से रन निकला ही बंद हो गए है।

IPL 12: विराट एंड कंपनी के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

सीजन में लगातार मैच हारने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है और उनके बल्लेबाजी करने को लेकर भी कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे हैं । अब यह देखना होगा की विराट अपने बल्ले से रन बनाकर कब तक अपने आलोचकों को जवाब देते हैं ।



Herald