Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या खत्म हो गया सनराइजर्स हैदराबाद के इस दिग्गज खिलाड़ी का क्रिकेट करियर!

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच आईपीएल 2019 का 30वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जहां चार बदलाव के साथ उतरी है. वहीं दिल्ली की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किये हैं.

युसूफ पठान को नहीं मिली प्लेइंग इलेवन में जगह 

आपकों बता दें, कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन में युसफ पठान को शामिल नहीं किया है. उनकी जगह युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को मौका दिया गया है. युसूफ पठान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे. जिसकी वजह से उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

आईपीएल 2019 में हो रहे थे फ्लॉप 

बता दें, कि युसूफ पठान के लिए आईपीएल 2019 कुछ ख़ास नहीं रहा है. वह अपनी टीम के लिए इस आईपीएल में 6 मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 16 की मामूली औसत से मात्र 32 रन बनाये है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी बहुत खराब रहा है. वह इस सीजन 86.48 के स्ट्राइक रेट से ही रन बना पाए है.

युसूफ पठान आईपीएल का एक बहुत बड़ा नाम रहा है. उन्होंने अबतक 170 आईपीएल मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 29.32 की शानदार औसत से 3196 रन बनाये हुए है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 143.12 का रहा है. इन्होने आईपीएल में 13 अर्धशतक व 1 शतक भी लगाया हुआ है.

खत्म हो गया आईपीएल क्रिकेट करियर!

अगर कहा जाये, कि युसूफ पठान का आईपीएल करियर खत्म हो गया है, तो शायद यह कहना भी गलत नहीं होगा. युसूफ पठान का प्रदर्शन पहले जैसा नहीं रहा है. उनकी फिटनेस भी पहले जैसी नहीं रही है. उन पर अब उम्र हावी दिखती है. पहली जैसे हिटिंग भी अब वह नहीं कर पाते हैं. वह 36 साल से भी ज्यादा के हो गए है, इसलिए उनके आईपीएल करियर को अब खत्म माना जा सकता है.

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

 

 

 

The post क्या खत्म हो गया सनराइजर्स हैदराबाद के इस दिग्गज खिलाड़ी का क्रिकेट करियर! appeared first on Sportzwiki.