Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुलदीप यादव को खुद की गेंदबाजी पर होने लगा है संदेह, विश्वकप सेमीफाइनल में देश के लिए करना चाहते हैं ये काम

वर्ल्ड कप शुरू होने में अब सिर्फ़ 48 दिन ही बचे हैं. इस कारण हर टीम अब ये चाहती है कि उनका हर खिलाड़ी शानदार फॉर्म में रहें और अपने खेल में लगातार सुधार करता रहे. भारतीय टीम इस समय अपने बड़े खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन ना करने के कारण मुश्किल में नजर आ रहीं हैं.अब इस लिस्ट में गेंदबाज कुलदीप यादव का नाम भी शामिल हो गया हैं.

इस आईपीएल में नहीं दिख रहे अच्छे लय में

भारतीय टीम के मुख्य स्पिनर माने जाने वाले कुलदीप यादव के लिए अभी तक ये आईपीएल अच्छा नहीं गया है. कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए आईपीएल में खेल रहें कुलदीप यादव ने अभी तक इस आईपीएल में 6 मैच खेलकर मात्र 3 विकेट हासिल किये हैं.

हालाँकि कुलदीप यादव ने अपने गेंदबाजी में ज्यादा रन तो नहीं दिए है पर कोलकाता के मुख्य गेंदबाज होने के नाते टीम उनसे विकेट की उम्मीद करती हैं. कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलें गये मैच में शानदार गेंदबाजी की थी. इस मैच में कुलदीप ने आख़िरी ओवर में 6 रन भी बचा लिए थे और मैच सुपर ओवर में चला गया था.

खुद से निराश हैं कुलदीप यादव

अपने प्रदर्शन से इस समय कुलदीप यादव खुद भी नाराज हैं. अपने प्रदर्शन पर बोलते हुए कुलदीप यादव ने कहा कि

“मैं जब आईपीएलके मैच में विकेट नहीं ले पाता तो खुद पर ही संदेह होने लगता है. मुझे उस समय बहुत बुरा लगता है. ऐसे समय में मैं अपने कोच से बात करता हूँ. मुझे पता है, कि मैं हर मैच में 5 विकेट नहीं ले सकता लेकिन ऐसे समय में हर खिलाड़ी नकरात्मक तरीके से सोचने लगता हैं.”

कुलदीप ने अपनी बात को बढ़ाते हुए आगे कहा, कि

” मैं हमेशा खुद को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार करता हूँ. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन ना कर पाने के कारण मैं ख़ुद से बहुत निराश था, तो उस समय विराट भाई (विराट कोहली) और टीम के अन्य खिलाड़ियों ने मेरा साथ दिया था. जिस कारण मैं अच्छी फॉर्म में वापसी कर पाया.”

वर्ल्ड कप में भारत के लिए होंगे बड़े गेंदबाज

भारत के लिए वर्ल्ड कप में प्रमुख हथियार माने जाने वाले कुलदीप यादव का वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिये बहुत जरुरी है. कुलदीप यादव ने एकदिवसीय क्रिकेट में 44 मैच खेलकर 87 विकेट लिए हैं.

वर्ल्ड कप पर बात करते हुए कुलदीप ने कहा कि

“भारत के लिए खेलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. मुझे वर्ल्ड कप का महत्व पता है. हर टूनामेंट के पहले मैं अपने लिए एक लक्ष्य तय करता हूँ. मैं वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के लिए 5 विकेट लेना चाहता हूँ”.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post कुलदीप यादव को खुद की गेंदबाजी पर होने लगा है संदेह, विश्वकप सेमीफाइनल में देश के लिए करना चाहते हैं ये काम appeared first on Sportzwiki.